मुख़्तसर सी मुलाक़ात !
मुख़ातिब हुए मुसाफिर से ,
मुकम्मल मालूम होता मन का मिलन ,
किन्तु प्यार का मुकाम क्या हैं ?
करते मन का मार्मिक चित्रण :
मुसाफिर को मज़हब से ना मोह,
मोहित कला का वो भी ज्यों,
मंद मुस्कान में फिर छिपी मीठी मुश्किल क्यों ?
मूल स्वभाव के उसका चित्रण ?
मालूम होता ममता का वो मिश्रण !
मिलन की विनती थामें ,
मिथ्या को नकार वो असलियत को आलापे ,
मुआयना मुलाक़ात के मुहूर्त का !
मिजाज़ में मसरूफियत का ,
मुलाक़ात में अपेक्षा से पर्दा कैसा ?
महज इक किस्सा हैं या ये सब पहेली जैसा ?
मुग्ध हुए किस एहसास से कहां ?
मनोहर हर मौसम प्यार पनपे जहां ,
मामूली सा तो मेरा भी फ़लसफ़ा ,
मशगूल मन को कुछ मोहलतें बख़्शी अबकी दफा ,
महताब सी हैं मंज़िल से नज़दीकी,
मिन्नत हैं तबसुम्म की न होने पाए अनदेखी ।
- यति
( ये नज़्म मेरे भावों का दर्पण,
हर खूबसूरत पूर्ण - अपूर्ण प्रेम कहानी को अर्पण ।)

