आज लंबे अरसे के बाद,
बेचैनी का पल रहा था जो नाद,
उसकी ख़ामोशी से हुई मुलाक़ात!
बीते कुछ दिनों से तंग थे हालात,
उलझे हुए थे मेरे सारे ख्यालात!
सुकून ने दस्तक देकर लाई सौगात!
इसमें हम हों जाएं ज़रा महफूज़?
किनारे कर बातें सारी फ़िज़ूल!
जिनमें थी रिवायत व काफ़ी रोष,
जितना भी पनपा भीतर आक्रोश,
आहिस्ता से सब पसीजा पिघलेगा,
अंदर की ज्वाला से फूटकर छूटेगा!
दोबारा रूह बिना फेर करेगी व्यक्त,
प्रेमयुक्त विचार स्वत: हों अभिव्यक्त!
-यती

