परस्पर प्रतियोगिता में हो?

परवरिश की परीक्षा में शामिल,

तुम हर प्रयोग करने के काबिल!

वक़्त की प्रतीक्षा वाजिब!

तहज़ीब की विवेचना भी मुनासिब,

लगता हैं सब सादगी के रक़ीब,

तुम्हारे सभी स्वरूपों में किन्तु सहजता करीब,

प्रयोगों की सफलता न मापों लेकर जरीब,


परस्पर प्रतियोगिता में हो?

गहराइयों की गहनता में हो?

तुम अपनी जीत के लिए कहो कितना लड़ोगे?

कितना विश्वास करोगे ?

दोहरे ख़्वाब बुनोगे?

अपनों का साथ चुनोगे?

जज़्बात ज़िक्र कर ज़ुबान पर आए,

ऐसे प्रयोग करोगे ?


- यति