मोक्ष से भस्म होता अभिमान,

नैसर्गिक गुणों से किन्तु सुशोभित उसके प्राण,

आत्मज्ञान के सार संग स्वत: सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण,

व्यक्तिगत राय पर परस्पर अन्वेषण,

तर्क वितर्क में चलते अद्भुत वाणी के बाण!


मोक्ष से भस्म होता अभिमान!

कभी कौतूहल से उमड़े समुद्र सरीखे गहरे सवाल,

नहीं अचंभित करती अब परन्तु कोई चालाकी वाली चाल!

भौचक्के हुए किन्तु देख विचित्र सोच में जकड़े दिमाग!

गुम नहीं होने देना तुम्हें बचपन की जिज्ञासा का प्रमाण,


मोक्ष से भस्म होता अभिमान!

प्रज्वलित स्वाधिष्ठान में क्रियात्मकता जो करें कला को प्रणाम,

ज्ञान और प्रतिभा का मिश्रण मेहनत संग करें कमाल,

हुकुम करो ! निवेदन होगा तुम्हारा स्वीकार,

सृष्टि को तुम्हारें विवेक से मिटाने सारे विकार ।


- यति