यशराज का बंगला हैं हमारे पीछे!
समुद्र का आकर्षण फिर भी सम्मुख खींचे,
रोमांटिक जोड़े हैं हमारे आस-पास,
किंतु हमारे लिए केवल अपने सपने हैं खास!
मन में हैं अनूठे से अवसरों की आस,
खुदकी फिल्मी फ़िराक पर हमें हैं भरपूर विश्वास,
बैंडस्टैंड का ये दृश्य न जाने कैसे करूं शब्दों में बयां,
आएं हैं यहां कई बार फिर भी हर लम्हा लगता मानो नया!
जानना हैं फिल्मी प्रक्रिया की हर सतह,
मुंबई अपनाती हैं बस अगर जुनून से कर सके तुम फतेह,
यहां सपने अनेकों बार जगाते हैं,
जानकारी संग्रह कर हम खुदको न जाने क्या जताते हैं,
ज़िद कभी थोड़ा सताती हैं,
ललक सीखने की फिर भी रास्ता बताती हैं,
यहां हमारी फिल्मी फ़िराक हैं,
हर जज़्बात और क्रिया से मिलता मंजिल का सुराख हैं।
-यति

