ये तुम्हारा फिल्मी ज्ञान,

सिनेमा से समझा विज्ञान!

लाइलाज जुनून बरकरार,

रूपांतरण की इसे दरकार!

समक्ष रखा दर्पण तुम निहार,

मुस्कुराकर आंखें कर चार,

सतत् प्रक्रिया में तुम रहते,

अचल हवा सरीखा यूं बहते!

अनगिनत जज़्बातों को समेटे,

कहानी में अनंत किस्से लपेटे!

आम जिंदगी में गुम हो बेनाम,

ऊर्जा व काल का कीमती दाम!

अपने हुनर को ज़रा आज़माओ,

जीवन को आज़ाद कर फरमाओं!

संघर्ष में समाया सुकून लुटाओं,

जो भी कुछ सीखा उसे जुटाओं!

वो सभी सपनों के खोल दो पर,

जोख़िम के उस पार तुम्हारा शिखर!


- यती




May you restore the courage to follow your passion!




More Love

&

Much Light !

❤️