विकास के नए पहलू मिल सकते मध्यांतर,
सफल कदम के बाद विचार आते तदनंतर!
अभिन्न कलाओं को सीखने की जिज्ञासा सुंदर,
परस्पर प्रयोग होना आवश्यक है निरंतर!
फिर न लगे धैर्य व स्थिरता रखे पूर्व ही कयास,
प्राप्त होती अभ्यास से जगरूगता अनायास!
सहायता तथा सहयोग करना अत्यंत ही विशेष,
किंतु ज्ञात रहे न हो आपकी ज़िम्मेदारियां शेष!
अगर सफलता का पैमाना आपका ज़रा अभिन्न!
तो कला,विश्वास व भाषा पर क्यूं लगाना प्रश्नचिह्न?
आपका जुनून दर्शाता आपका अटल इरादा,
अनमोल होता खुदसे किया हुआ विनम्र वादा!
भ्रम, तकलीफों और लतीफों को करके समाप्त,
एक नवीन निष्ठा का निरुपम तेज़ हो आपमें व्याप्त!
- यती

