कविताओं को लिखना छोड़,

पहुंची कुछ ऐसे तुम मोड़!

जहां एहसास होता काव्य का रसपान,

एकाग्रता को प्रगाढ़ करने में था वरदान!

वही तो सही मायने में तुम्हें खुदसे जोड़ता,

विचारों को मोती सरीखी माला में पिरोता!

फिर क्यों तुम उसको भूलने की करती चूक,

साहित्य में काव्य से वैराग्य का प्राप्त होना अचूक!


-यती वंदना त्रिपाठी