दिन, दोपहर और शाम,
क्या करें व्यक्ति आम?
अपना भी उसे रौशन करना नाम,
खोज में वो ऐसे किसी काम,
जो भरपूर करें उसके थोड़े आराम?
तकनीक ने कैसा किया इंतज़ाम ?
जो कम ना हुआ व्यक्ति का तनाव?
यूं तो सिर्फ नाम को हो रहा बदलाव,
देखो इन नतीजों को जो मिले पश्चात चुनाव,
लोगों के समक्ष प्रस्तुत हुआ चुनौतियों का दोहराव,
मुमकिन हैं तेरे भीतर का थम जाएं तूफान,
आ जाएं जुनून में वो पुराना उफान?
पहले खुद पर विजय हो प्राप्त,
मिलें सरलता में सुकून जो व्याप्त,
मेरी जिज्ञासा भी यही रही छान,
देखूं जिधर उधर मिलता बहका हुआ कान,
क्या व्यक्ति खुदको खो चुका,
यात्रा के बाद भी हैं उसी हालात में रुका?
नीरस प्रतीत होता जीवन मन जो उसका दुखा,
उसके घावों को कोई तो दो सुखा,
उसको नौकरी की बख्शीश दें दो ज़रा,
पुश्तैनी ज़ायदाद नहीं उसकी मिल रहीं उसे सज़ा?
अब,
चलो नौकरशाही में लोगों की देखें प्रतिक्रिया!
खुदको झोंक व्यक्ति सोचें सफल होकर करूं शुक्रिया,
शुरू हुई सृजनात्मक ज्ञानार्जन की प्रक्रिया,
निष्क्रिय निरर्थक लग रहीं अपनों को उसकी क्रिया!
वो उलझा मानो खुदकी जेब फिर वो झांके,
रोज़ी रोटी को तड़पता परिवार उसका मुंह तांके,
पीछे छूटते परिश्रम के कायदे,
फिर समाज दिखलाता पैसे के फ़ायदे,
कहो कहां गए जुनून और उमंग के समस्त इरादे?
मत कहना लुप्त हो जाते उम्र संग खुदको किए वायदे!
- यति
I hope you'll find your dream job!✨

