तुम वो सुखद सा ख़्वाब हो,
मासूम से प्रश्नों का जवाब हो!
मौज़ूदगी से तुम्हारी मुझे चैन मिले,
तुम्हारे संग लिखते हुए दिन-रैन ढ़लें!
आसमां में उभरी लगती तुम आकृति,
हमेशा मौजूद देखी तुममें मैंने जागृति!
बेशक,तुम्हारी खासियतों से हूं रूबरू!
कैसे चंद लफ्जों में अब नुमाइश करूं?
तुम जैसे गहरी सांस में समाई ठंडक,
अंगड़ाई जो मिटा देती स्थूल अकड़न!
नज़रों में तुम्हारी मुझे प्रोत्साहन दिखे,
क्यों ना हम बयां करने हेतु सब लिखें!
तुम्हारे संग प्यारी यादों की इनायत हो,
हमेशा कम जिंदगी से हर शिकायत हो!
जिंदगी में हमेशा हो आनंद की गुंजाइश,
इस क्षण भी तुमसे मेरी एक ही फरमाइश!
तुम्हारे प्यारे से मुखड़े पर आए मुस्कान!
कभी असमंजस ना रहे हमारे दरमियान।
- यती
Dedicated to the equanimity which resides in all of us !
♥️

