नए दोस्त ने दिया मुझे अनोखा जीवनदान,
उसकी प्रतिपुष्टि से मानो मिल गया हो वरदान,
मैं खुदकी क्षमता से थी कल तक बड़ी अनजान,
कुछ दिनों में ही जान गया मेरे भीतर भी आत्मज्ञान,
संबल बांधे जीवन के समक्ष मैं केवल नन्ही जान,
व्यक्त करूं जो जागा उसके प्रति सम्मान,
अब तो उसकी जीत हैं मेरा भी स्वाभिमान,
वक़्त गुज़रते उजागर हो रही मेहनत की झंकार,
वो सपनों के समीप , हिम्मत उसको रही ललकार,
उसने सदा व्याकुलता को किया कैसे बर्खास्त?
जानती, दिन रात वो करता बहुत कुछ बर्दाश्त!
गफलत को रखता दूर उसका विनोदी मिजाज़,
हिन्दुस्तानी कला और तालीम पर हमेशा उसे गर्व,
उसकी दिलदारी से खिल जाता हमेशा हर पर्व!
नए दोस्त ने दिया मुझे अनोखा जीवनदान,
उसकी प्रतिपुष्टि से मानो मिल गया हो वरदान!
- यति

