कहते हैं , ख़ुशी ढूंढने से हासिल ना होती,

मैं भी इस बात से वक़िफ ना होती!


अगर ना देखा होता चाय की चुस्की में अमृत पान सा लुत्फ,

कोई ऑफिस से छुट्टी मिलने पर चुस्त,


अब ख़ुशी सबके लिए ख़ुशी तो है,

पर ज़रा हटके करतूतें हम सबकी हैं,


किसी को ब्लैक एंड व्हाइट मोनोक्रोम से ऐतबार,

कोई अपने अतरंगी अंदाज़ को ही माने सदाबहार,


कोई कांच की बरनी में बंद किस्मी टॉफी से ललचाया,

किसी का दिल तो सिर्फ कैडबरी सिल्क ने ही पिघलाया,


अब कई गन्ने के जूस के भी है दीवाने,

वहीं कोई सोचे नमकीन के साथ रसना पीने के बहाने,


कभी जगजीत साब की ग़ज़लें ही दिल को सुहाये,

कभी किसी को रैप से रुखसत का भाव कम तड़पाए,


किसी की प्रेम कहानी में संबल,

कहीं किसी की अनकही ज़ुबानी से हो रही खिदमत,


लोगों की आंखे भी क्यूंकि जो नहीं हुई है चार,

कैसे तय कर सकते उनके रहन सहन का विस्तार,


सांझ सवेरे व्यस्त सदा, पूछो तन मन भी उनका मस्त है क्या?

थोड़ा टहल के , थम के , रुक के ज़रा,



कहो,मेरी वाली कविता का भी लेे लें वो मज़ा!


- यति