मेरे भाई की कलाई में

हम सखियां राखी बांध के आईं!

शायद मैं चॉकलेट की ज़िद छोड़

नादानी थोड़ी कम कर पाई!

भाई को मालूम उसकी बहन से

ना हो सकती लंबी देर की लड़ाई!

मैं ना रहूं गुमसुम और उदास

ये स्वाभाविक चिंता उसे सताई!

ना हो वो उत्सुक तो भी हर बार

सुनी मेरी समस्त रुसवाई,

हर स्त्री का सम्मान है उसके

अंतर्मन की अहम चौपाई!

पाई पाई करके उसने अपने

वेतन से घर की ज़िम्मेदारी निभाई!

मैं शिक्षा को प्राथमिकता देना सीख पाई!

मेहनत,लगन,सहिष्णुता और अनुशासन

सभी सद्गुण उसके देते मुझे यही गवाही

निर्बल की नि:स्वार्थ रह कैसे करना भलाई,

पुरुष में पुरुषार्थ की असल वो परछाई,

रक्षाबंधन की आप सभी को सादर बधाई!


:)



- यती




❤️