एकाग्रता की लिए कुंजी,
विद्यार्थी जीवन में ऊर्जा ही पूंजी!
किसके कितने आएंगे नंबर!
कल्पना का होता अपरिमित अंबर!
किसमें कितना गहरा ज्ञान का समुंदर,
कौन था परीक्षा में नकलची बंदर!
भूल - चूक पर तो होना अपमानित,
सबका रहस्य फेहरिस्त में समाहित!
बस करना केवल वश में अपना चित्त,
पढ़ाई में मग्न होने के अनगिनत हित!
परीक्षा पत्र खोलेगा सबकी पोल,
समझ आता समय पर पढ़ने का मोल!
कोई कहेगा पेपर में ही था सारा झोल,
क्यूं मिले उत्तर लिखने पर भी अंडे गोल!
फिर सोचते भविष्य में क्या होने वाला?
कौन कितना कमाएगा व कौन क्या बनने वाला!
कोई अपने प्रोजेक्ट्स था बेवजह टाला,
मेधावी छात्रों पर तो चढ़ने वाली पुष्प माला!
अतीत पर अफसोस से केवल होता मन काला,
उत्कृष्ट होना सिखलाएगी जीवन रूपी शाला!
- यति
"Every student is a bright student!"
More glory to y'all,
Much Love ,
More Light!
:)
❤️

