विभिन्न संसार में मौजूद प्रजाति,

और एक उदाहरण देती मानव जाति!

मनुष्य संसार में खुदकी पैठ जमाता,

अनुकूलता अनुसार सब आज़माता!

देता फिर बेड़ियों को आज़ादी का नाम,

मशीनी युग उचित लगता इसका उपनाम!

कभी बर्बरता से कोई अपनी भूख मिटाता,

विषमताओं में जो उपलब्ध हो वो भा जाता!

किसी की कभी तृप्त ही ना होती अभिलाषा,

किसीकी असीमित रहती ताउम्र महत्वकांक्षा!

कोई अपनी सीमाओं को खुद खींचता,

कोई अपनी असलियत से आंखें भींचता,

कब तक उपलब्ध रहेगा जज़्बातों का मोल,

यहां पर बिकता है झूठ में चुपड़ा मीठा घोल!

वही फिर आंखों को कुछ इस तरह लुभाता,

आकर्षण की आदि प्रवृति को कुछ ना सुहाता।


- यती