मटमैली सी खुरदुरी फ़र्श,
हवा कर रही उसपर स्पर्श!
कंकड़ थे यहां वहां कुछ बिखरे,
सड़क के किनारे थे ज़रा सकरे!
अविछिन्न से अनिर्मित दृश्य,
महसूस कराते गूढ़ ऊर्जा अदृश्य!
मासूमियत की कोरी सी कैफ़ियत,
वास्तविक प्रतीत होती रूमानियत!
घनेरी पत्तियों व फूलों के बगीचे,
सुनहरी तितली आई शाखों से नीचे!
ऐसी ही उजली सी सुर्ख सुबह,
भुलाए जिंदगी की हरेक कलह!
सकारात्मकता आपको भी कुछ यूं मिले,
तन्हाई भूल आपका दिल तनिक खिले!
मरहम जैसी प्रकृति संग मसरूफ़ियत...
एकांत में वह ज्ञात कराती एहसासों की अहमियत!
:)
- यती
"If you can stay in a tranquil state and calm down your mind and relax for some time, you can send positive suggestions to your subconscious!"
More
Love and Light!
:)

