तीक्ष्ण त्रुटि निकाल,

मनोरंजन का विकास होगा बहाल?

कल्पनाओं को जो दे पंख,

ऐसी सोच को किस कक्षा में मिलते अंक?

बहुत अनूठा इस साधन का कमाल,

उजागर ये करता समाज का हाल,

प्रेम से परिपूर्ण कहानियां मचाती धमाल,

किसी विशेष कहानी का उद्गम था मात्र एक ख़्याल!

बदलता शिखर पर सितारों का वर्चस्व हर साल,

किसी भाव को प्रस्तुत करता कोई गाना बेमिसाल,

यहां प्रचलन बड़े तीव्र हैं,

आपको समझना इसे शीघ्र हैं,

अत्यंत अनोखे हैं परिधान,

कहानी में अर्थ होना हैं प्रधान,

शुक्र की दृष्टि भी होना हैं अनिवार्य,

नहीं तो स्वप्न पर जटिल हैं करना कार्य!

यहां प्रेरणा देने वाले उपस्थित हैं हज़ार,

कला को गुमनामी से कितना बचाता हैं ये बाज़ार?


- यति