मधुर वाणी,मीठी सी ज़बानी,

कभी ज़रा तल्ख सा अंदाज़!

नहीं बोध का ज़रा भी अभिमान,

सेवा भाव परिवार का स्वाभिमान!

निस्वार्थ: ही मुमकिन सार्थक परोपकार,

स्नेह व समृद्धि का प्राप्त जीवन से उपहार!

कभी आसमान को छू लेने के थे ख़्वाब,

पुस्तकालय में घंटों बिताकर आया रूबाब,

संपूर्ण निश्चय से पूरी हुई स्वत: मेरी शिक्षा,

अब पनघट पर मयूर के नृत्य की हो प्रतीक्षा!

या वृक्ष के नीचे एकांत में सुकून भरा बसेरा,

प्रकृति द्वारा मिलता अमन का असल आसरा,

मां अभ्यस्त रह अध्यात्म से मोक्ष को हुई विलीन,

सहज ज्ञान के सरोवर से संचित रह हुई वह कुलीन,

मन के मोल को अनुभवों के ज़रिए आविष्कारा,

प्राप्त हुआ मानो क्षण भर में सदियों का खज़ाना!


-यति



Dedicated to the undying beauty of efforts and elegance!


Much Light.


❤️