रोज़मर्रा में ज्ञान से सहज बोध कराते,

सफल मेरा हर शोध कर जाते!

तुमको मैं थकती नहीं कभी बतलाते,

लगता श्रोता तुम अथक निराले,

मेरी चाय के खत्म हो गए कई प्याले,

तुम सब्र संग फिर भी मुझे देख मुस्काते!

कहो इतनी नेक आदतें तुम कहां से लाते?


घर पर वक़्त से आना,

संध्या को टहलने जाना,

सुबह भी वक़्त पर हो जाते तुम रवाना,

कर रहा तुम्हारा अनुशासन दीवाना!

सीखने का तुमसे रोज़ चाहिए बहाना!

तुम्हारे संग रिश्ता मेरा सदियों पुराना,

नींद में भी आता मुझे स्वप्न सुहाना,


सवेरे से दिल करता थोड़ा तुम संग हो जाएं आवारा,

मेरी ख़ैरियत की तुम्हें फिक्र,

करते अपने ख़ास मित्रों से ज़िक्र,

कहो गर्व कैसे ना हो तुम पर भला?

प्रकट करते हौसला जिसने आशंका का मुंह सिला!

फिर चुप्पी को मेरी चुपके से फुसलाना,

मिलन के वक़्त भेंट में खुशियों का संग लिए नज़राना,


प्रगति में अहम तुम्हारा प्रोत्साहित करते जाना,

भ्रांति मिथक पर तुम संग संवाद हो प्यारा!

विवाद हो ऐसा नहीं लिहाज़ हमारा,

समुद्र सी गहरी तुम्हारी आंखों से नज़रे मिलाना,

विवेक से मिले हर लफ्ज़ को लौह सा अद्भुत सहारा!

रूह होती रौशन लगता जगमगाता हो ये जग सारा,

जुड़ें किस्से ऐसे मानो तारामंडल खोज लाए रोज़ नया सितारा।




- यति