खुशहाल हो कहानी,
सुंदर, रोचक और सुहानी?
किरदार सारे खुलकर हंसे,
तंज नीरसता पर वो कसे!
एहसासों की हो भरपूर पुष्टि,
उतार चढ़ाव में भी हो संतुष्टि,
प्रकाश वर्ष बाद मूर्त सितारा,
या मिल जाएं दो प्रेमी दोबारा,
ऐसा कुछ रचें जिसमें हो नूर,
रोमांच और रहस्य हो भरपूर,
वास्तविकता भी झलके ज़रा,
पैमानों पर भी जो उतरे खरा,
पाठक भूलें वो थे कभी त्रस्त,
कल्पना उनकी बेशक प्रशस्त,
रचूं किरदार जो हों अविनाशी,
जो नेतृत्व के उचित प्रत्याशी!
- यति

