भीनी सी हवा का सम्मोहन,
याद दिलाता प्रकृति का दोहन,
हवा प्रतीत होती अत्यधिक मैली,
प्रदूषण की चपेट चारों ओर फैली!
हर बार इस्तेमाल में नई प्लास्टिक थैली!
क्यों ना बदलें परिवर्तन हेतु जीवनशैली?
छोटे कदमों में होती बहुत ताकत!
जब जलवायु परिवर्तन हो बाबत!
तेज़ गर्मी भी यह दस्तक दे रही,
बेमौसम फसलें भी घोर वर्षा सहीं!
मूक प्राणी भी प्रदूषण से विचलित,
ऐसे में सुधार में ही समाधान स्थित!
कम करें प्लास्टिक का हम उपयोग,
देरी से बेहतर सावधानी में सुयोग!
समुद्र व नदियों की सफाई हेतु दें श्रमदान,
मायने रखना प्रत्येक नागरिक का योगदान।
- यती


