लाैह सा मज़बूत इरादा,

मन को ना वहम शेष कोई ज़्यादा,

थोड़ा भी न चले पक्ष में मगर कोई प्यादा,

तो फिर निरपेक्ष हो मन को देना सुधा,

बारीक लगेंगी भ्रम की दुविधा,

जब आनंद तुम्हें भीतर से देता रहे सुविधा,

तब यह युक्ति बनेंगी तुम्हारी गहन सहेली,

बुझा देंगी संग हर अचूक पहेली,

तुम बस बनो खुदकी चहेती,

दुनिया का क्या ये पल में शक्ल बदल देती,

विरह को मन में ना दो जगह,

तिरंगे संग करनी शानदार फ़तह।


- यति