क्यूंकि भ्रमित करने के लिए यहां काफी ज़रिए मौजूद हैं,

कल की न्यूज़,

परसो के गप्पे,

पुरानी यादें,

व्यापार को स्थापित करने वाली चर्चा,

कोई बीती कलह,

कोई रूठी हुई चिट्ठी,

वो गुस्से से तनी मुट्ठी,

लाजवाब सा नुस्खा,

कोई टिप्पणी से चढ़ा चस्का,


लेकिन ! किन्तु परन्तु!

आप ये मत भूलिए की भीतर आपके जो स्वाभिमान हैं,

उसमें सबकुछ खास हैं,

गौर फरमाइयेगा "सबकुछ"

जी हां,

आप चाहे खुदको कितना ही ज़्यादा तोल लें,

या कितना ही कम आंक लें!

लेकिन आपके भीतर की जो शक्ति हैं,

जो रौशनी हैं,

वो कभी नष्ट नहीं होने वाली,

वो आपके कार्य में झलकती हैं,

पलके चाहें आप कितनी भी दफा झपकालें वो आप पर से फिर भी कभी नज़रे नहीं हटाती ।

यूं तो खुदको परखना आसान नहीं!

लेकिन खुदको बेहतर बनाने की ठान लेना कतई जटिल नहीं।


खुदको जितना भी बेहतर बना लो,

बेहतरीन से बेहतर होने की कोई सीमा ही नहीं!✨:)


तो आप समझते हैं ना खुदको?

तो रोज़ जज़्बातो संग न जंग करिएगा,

आप खास हैं,

ये जानते हैं आप:D

तो ज़रा थोड़ी शाबाशी खुदको भी दीजियेगा!


प्रेम सहित,


कल्पित कहानियों, करुणामयी काव्य और कुशल तथा कुशाग्र साहित्य के ज़रिए!




अपने नन्हे कदमों से!

कल्पित कहानियों , करुणामयी काव्य, कुशाग्र तथा कुशल साहित्य के साथ,

अपनी कलम के साथ,


आपके कमाल करने के सफर तक!


आपकी


प्रशंसक


- यति ।


"आपका" जज़्बात, जुनून ,जीत

आपको रौशन रखेगा सदा के लिए! :)


जश्न की रौनक हैं आप ,

खुदकी ताकत का लीजिए सही माप! :D








Keep believing in yourself!