सृष्टि में सभी सुख-दुख क्षणभंगुर,

धर्म सिखाए दायित्व निभाने के गुर!

ईश्वर की कृपालता अत्यंत रमणीय,

सद्भाव, राग व प्रयाग आदि पूजनीय!

विधी के विधान के चर्चे भी विस्तीर्ण,

जीवन रूपी परीक्षा में हों हम उत्तीर्ण!

हृदय में परमात्मा के प्रेम की परिपूर्णता,

विश्व दर्शन की सनातन धर्म में संपूर्णता।



-यती