क्षमा के नाम शनिवार करें?

कल शुक्र को हुए झगड़े को रख कर परे,

दिक्कत जो हुई सोम को ,

उसको मंगल को शुभ चिंतकों संग बांट चलें!

फिर धीरे धीरे बुध को बोध तुम्हें भी हो सकें!

तो रविवार की छुट्टी थोड़ा सुकून से कटे !

हां, क्षमा के नाम एक ज्योत जले,

जितनी दिक्कत हुई उसकी परख कर सकें !

गुरु समझ उससे सीख के मोती पिरोते चलें,

विवेक की माला नई चमक संग फिर खिल उठे,

शुक्र करें अगर विभिन्न किस्म के भाव उमड़ते हों नेक,

जी! हम कारण की पड़ताल कर लेंगे मिलकर प्रत्येक,

मेरी मुस्कान तुम्हारी अबोधिता निहार कैसे भला थके ?

चलो, क्षमा के नाम शनिवार करें!

.....तो रविवार की छुट्टी ज़रा सुकून से कटे !


- यति