लेश मात्र कलेश से तुम हो गए अभिभूत ?

दृढ़ निश्चय से उपज को सहारा देता उसे रहे तुम लूट!

नीति ना बनाओ तुम इतनी कूट,

अंदरुनी शक्ति किसान की ना जाएं कहीं रूठ,

सरकारी कामकाज की परतों में जमा कठोर झूठ,

कबूल सके स्तिथि तो समझोगे कौन असल में मूढ़,

क्या सत्ता का स्वाद चख तुम्हें भी होना हैं रूढ़?

कृषिकर्म हेतु रखना सही मौसम की जानकारी,

जागृत रह समझना होता कब हो सकता तापमान भारी,

किसान के प्रति कर्तव्यों में क्यों हवस तथा होशियारी?

मदद की चाह हैं तो कम करो उस पर जो चढ़ी उधारी,

उसके घर में भी गूंजती नन्ही किलकारी,

उसके घर को संवारती उसकी सशक्त नारी,

क्या त्याग सकते वो काले व्यापार की होड़ जो हैं जारी?

मुनाफा हो किंतु मंदी में ना बिखरे उसके सपने कुछ जो शेष,

कृषिकर्म हैं संपूर्ण व्यवस्था के लिए सबसे विशेष।।


- यति


संपूर्ण किसान वर्ग को मेरा सादर प्रणाम ✨