समुंदर का कमसिन एक किनारा,

सितारों से जगमग हैं ये शहर सारा!

क्या अस्तित्व हैं ये क्यूं सोचे हमारा,

क्यूं न परिचय हो सबका अपनी कला के द्वारा,

इस लम्हें ने सारा दुख मेरा सहलाया,

भूलने को मन कहता तृष्णा और माया,

संग हैं चैतन्य का सुगम सा साया,

रूह चाहती जान सकूं लोगों को परे रख उनकी काया।


-यति