नाज़ुक रिश्तों की उत्कट टहनी,
कल्पना के ज़रिए बात जो कहनी!
मंशा के पीछे छिपे सभी राज़,
जीवन में होने वाला हर आगाज़,
आकांक्षाओं का परवाज़,
जैसे कल्पवृक्ष का फ़राज़,
निश्छल रिश्तें ना अमान,
सच्चे साथ से सब आसान!
ऐसा कुछ खास मोहक मिजाज़,
समझ जाते भाव सुनकर आवाज़!
मासूम मित्रता हैं बड़ी मनोरम,
ज्ञात हैं ज़रूरी जीवन में परिश्रम!
एक दूजे को लिखे हुए ख़त पढ़ना,
नन्ही पहल से दोस्ती का पढ़वान चढ़ना,
हर जज़्बात की वो सतह गहरी,
वो बातें भी जो ज़हन में ठहरी!
उसको सब यूंही बतलाना!
उससे क्यूं भला कुछ झुठलाना!
शोध - शिक्षा की हों बातें,
स्वाध्याय से सहज हों मार्मिक रातें,
स्वर्णिम स्वप्न से नींद भले हो विचलित,
प्रयासरत रहें हम किंतु नियोजन से नित!
ख़ोज से विस्तृत हो विचार सीमित,
आलस्य से ना हो ओझिल अवसर अपरिमित,
अनुभव से जानें बंधन तथा मोक्ष,
ना होने दें संग कभी करुणा को परोक्ष!
- यती
Dedicated to all of your pen friends ! :)
Keep Writing!
Keep loving!
❤️
Much Light. :D
✨

