समझाने के तरीके में सीधी साफ लय बरकरार,

थोड़ा तंग करूं तो मिलेगी बढ़िया झटकार!

मधुमेह में आपके पैरों की मालिश का तो देदो अधिकार!

कितना छिपाते दर्द मुझसे हर बार!

जाओ कहीं भी फिर भी सुन लेना मेरे मन की आवाज़!

मुझे बचपन में सिखाया तैराना कागज़ का रंगीन जहाज़,

याद मुझे सताती हैं, प्रश्नों की झड़ी फिर लगानी हैं!

डर नहीं लगता जब आपको सुनाती अपनी व्यथा,

बचपन से सुन रखी असल वीरों की कथा,

पापा मुझे बताओ कहां से सीखी आपने अनोखी कला?

आपका अंदाज़ संपूर्ण संसार से अलहदा,

भूल जाते सारे गमों को अपने भी सदा!

मुझसे दूर न जाना,न सह पाऊंगी मम्मी के जाने का ज़ख्म हैं अभी हरा,

हार जीत का किस्सा सिखलाते हो,

खुदको भूल दूसरो की प्रगति सराहते हो,

आपस में मिलकर मुझे करनी चर्चा आपसे हर बार,

सुकून के लम्हों को अकेले जीने की कला में आप अव्वल हर बार!

मुझे स्कूल छोड़ने जाते वक़्त कहते थे, प्यार मुझसे आपको आपार,

कहते आप ,"उम्दा वक्ता, श्रोता बन कर ही तरा",

मम्मी के किस्सों पर बातें करते हम साथ ज़रा-ज़रा!



- यती