यूंही हंसते गाते,

ढूंढ लेते जीने के बहाने,

मनोरंजन के अनोखे फसाने,

दिशाहीन में भी उम्मीद जगाते,

सोते जागते,

हंसते और थोड़ा मुस्कुराते,

कयास लगाते!


वो तीन बेटियों के संग पिता अपनी परियों पर प्रेम छिड़काते,

उठते हुए नन्ही गुड़िया के कदमों में उसे उंगली पकड़ाते,

फिर वो गीत सुनाते जो मम्मी की राह तकने तक उसे शांत रख पाते,

मम्मी काम से लौटी हैं!

बिटिया के लिए मीठे पकवान लाई हैं,

उसके दिन भर की सबसे अधिक ख़ुशी मम्मी की गोदी में समाई हैं,

फिर गृहकार्य समाप्त कर तीनों को प्यारी सी झप्पी संग सहलाकर,

उनके जगने से पहले नए दिवस!

इस्त्री कर उनके वस्त्र संवारते,

दुबक कर बैठी बड़ी बेटी में जीत का हौसला बढ़ाते,

फिर नए दिन सब अपने स्वधर्म में लग जाते,


यूंही हंसते गाते,

ढूंढ लेते जीने के बहाने,

मनोरंजन के अनोखे फसाने,

दिशाहीन में भी उम्मीद जगाते,

सोते जागते,

हंसते और थोड़ा मुस्कुराते,

कयास लगाते!


बड़ी की शिक्षा में व्यवधान ना आए,

दिन भर वो मज़दूरी कर कुछ कुछ कर सबकुछ बचाते,

घर में सुख शांति के वास्ते अपने गम खुद तक सिमटाते,

आंखों में जमकर जोश लिए मध्य की बेटी रानी को सितार सिखाते,

बाबा उनके कारीगरी वाघ यंत्रों की जानें,

मां अध्यापिका का फ़र्ज़ निभाते,

समाज को लगाने दो वहीं कयास पुराने!✨


यूंही हंसते गाते,

ढूंढ लेते जीने के बहाने,

मनोरंजन के अनोखे फसाने,

दिशाहीन में भी उम्मीद जगाते,

सोते जागते,

हंसते और थोड़ा मुस्कुराते,

कयास लगाते!



- यति



With love and light!


प्रेम व प्रकाश सहित भेंट उन सभी माता पिता को जो अपनी लाड़ली का भविष्य संवारे ।। ❤️