उन गैर ज़रूरी बातों को जाने दो,
आने दो लम्हों के आंगन में सहजता।
पिरोने दो मां को लोरी में वो रंगीन स्वर,
बिखरने दो अपने केशो को उसकी उंगलियों से।
डूब जाने दो सूरज को अब तो कुछ देर,
चांद जैसी सूरत लिए मां ना रहने देगी अंधेर।
जगमगाता रहेगा ये जग सारा,
चका चौंध की अपनी ख्वाहिश में...
मगर तुम नन्ही जान,
कायदा ना छोड़ना,
बस वो वायदा मत तोड़ना,...
जो मां से किया था उस रात।
आए भी यूंही,
जाओगे भी यूंही।
जान गए जो,
इस जड़ी का फायदा मत छोड़ना।
ना करना किसी भ्रम से अपनी सोच को तुम संकुचित,
करना सिर्फ वही जो हो परिस्थिति में सबसे उचित।
अब जान गए जो, तो शंका- भय कर कैसे सकेंगे तुम्हें विचलित?
खुदकी हिफाज़त से अब तुम हो चुके हो परिचित।
बस मुझसे किया वो,...
वायदा मत तोड़ना,
कायदा ना छोड़ना।
- यति
✨

