नज़रें कभी नम सी रहती,
हौले से ग़म ये सोख लेती!
कभी बिलख़ कर रो पड़ती,
कभी सब भूल चैन से सो लेती!
कभी अश्रु की धार न इनसे रुकती,
कभी नज़ाकत में निर्मल हो झुकती,
बैर से पनपा रोष भी इन नज़रों में ही दिखता,
कुछ चिट्ठियों को चुपके चुपके जैसे कोई लिखता!
कभी इन पर पट्टी बांध झूठ इनको बिकता,
प्यार की गहराई मापने का भरोसा इनपर टिकता!
इनके कोनों से सुरमा लगाकर लगता गोल टीका,
कजरारी आंखों के समक्ष होता हर श्रृंगार फीका।
आनंद के क्षणों में भी इनमें पानी भर आता,
हरित प्रकृति का दृश्य इन्हें किंतु हमेशा भाता!
- यति
"The tongue may hide the truth but the eyes—never!"
✨

