प्यार करेंगे कम ,
चाहेंगे मुझसे ज़्यादा?
भले लोग बड़ी मुश्किल से मिलते,
ना आसानी से घुलते मिलते,
पर जब प्यार करते तो टूट कर करते,
क्या करूं कम प्यार मुझे नहीं सुहाता,
ना ऐशो आराम की ख्वाहिश,
ना सख्त रखी कोई ख़लिश,
बंदगी की तो रखेंगे आरज़ू,
प्यार करेंगे कम,
चाहेंगे मुझसे ज़्यादा?
अरे ! कम प्यार मुझे नहीं सुहाता।
- यति


