हल्की सी मुख पर मुस्कान,

दीपों का उत्सव जो दरमियान!

दीयों से उज्वल हुए सभी मकान,

जनाकीर्ण से जगमग प्रत्येक दुकान!

उजाले से मिट जाता समस्त अंधकार,

प्रत्यक्ष दूर हों आपके घर से सभी विकार!

सुख संपत्ति में मां लक्ष्मी जी का योगदान,

शक्ति व शांति करें आपको वो सदा प्रदान!

घर में चहुँ ओर छाया दीपोत्सव का उल्लास,

पकवानों व व्यंजनों की विविधता आए रास!

जोड़ें हम सबको संस्कार,साहित्य और संगीत,

सत्संग में एकत्र होने की जारी रहे मनोरम रीत!

समां में गर्मजोशी व्याप्त चाहे हवाएं बड़ी शीत,

गहन हो हृदय में सबके आनंद की पावन प्रीत!

एकजुटता से पर्व बनता यादगार और बेहतरीन,

नववर्ष लाए अवसर अनुपम,आपार और नवीन!



- यती





।। शुभ दीपावली ।।



✨



❤️