जीना ज़हर हैं,
अगर बंदगी में बंदिश हैं,
जीना एक कहर हैं,
अगर खामखां की जकड़ हैं,
जीना हां मगर जीना हैं,
अगर अम्मी को मुझपे फक्र हैं,
वालिद की मैं ऐसी औलाद,
जिसके लहू में बहता फ़ौलाद हैं,
रुकावट जो मुकद्दर के आड़े,
हमे कब नामंजूर हैं,
दुनिया ग़ज़ब यही इसका दस्तूर हैं,
जीना ज़हर हैं!
एक गलती और आता फिर कहर हैं,
काबिलियत के मिलते जो चड़ता सुरूर हैं,
गुरूर तो सिर्फ नुमाइश हैं,
भूल जाते ज़ख्मों से मिला जो दर्द हैं,
नहीं याद रख पाते की नाकामी से जो मिला वो सब्र हैं,
आज तो बस मेरी अम्मी को मुझपे फक्र है!
मिले मुझसे तो ऐसे मिले,
आए तो ऐसे आए,
ठहरे तो रुककर,
आहिस्ता से मुझसे बस यही सुनना चाहे,
जीना ज़हर हैं तुझे कैसे सुहाए?
- यति

