दिन चढ़ेया,
मेरा मन करें,
इक मधुर संगीत गुनगुनाऊं,
धुन संग खुदको लहराऊं,
मीठी सी झप्पी से नन्हे को सहलाऊं,
चादर जितनी उतना पैर फैलाऊं,
कोशिश कर खुदको ये जताऊं,
वात्सल्य की विवेचना से
फिक्रे सारी मिटाऊं,
हंस दें दर्द ऐसी खुशियां लुटाऊं,
इत्मीनान की पुड़िया!
में से प्यार का जादू छिड़काऊं,
वक़्त का एहसास
न करे तुझे बेकरार,
हो शांति में सारा इकरार,
परिवार की बातें ,
परिवार संग भोज,
चाय का प्याला,
खिड़की से लाएं
भीतर उजाला,
द्वार खुले हो मेहमानों के वास्ते,
कट जाएंगे कठिन रास्तों के फासले,
आंखों से होंगी बातें,
मुस्कानों से स्वागत,
गत वर्ष की सीखें,
अपनों की समझाइश,
पूरी होगी राहत की फरमाइश,
हैं अपने संग इत्मीनान की पुड़िया!
जाग कर नन्ही गुड़िया,
मुझको हृदय से लगाए,
शाम होते होते शांति में सहजता भरमाई,
माई भी अपनों संग वक़्त आज बिताई,
उनको भी लगा सही कार्य में ऊर्जा दर्ज कराई।
- यति

