इतवार की बात हैं,

स्कूल टाइम में ट्यूशन की आज लगनी क्लास हैं,

मैथ्स होमवर्क तो हुआ नहीं,

संटी से पड़नी आज मार हैं,

कल पापा को थी हिंदी की लिखावट में सुधार की चेष्टा,

आज नहीं मुझे मानना की मुझसे भी कोई श्रेष्ठ था,

क्यूंकि कल चीकू को अपनी टॉफी दी थी,

परसो की पॉपिंस आज भी मेरी जेब में पड़ी थी!

कल मम्मी ने कार्टून देखने पे पाबंद लगाया,

क्यूंकि होमवर्क बाकी ट्यूशन वाली दीदी ने शिकायत लगाया,

इतवार की तो बात हैं,

न्यूज़पेपर से मैंने कटिंग कर डिज़ाईन बनाया,

मम्मी को खबर नहीं उनका जन्मदिन निकट है आया,

सरप्राइज़ देने में तो मुझे बचपन से मज़ा आया,

घर की बरनी में बंद शक्कर को मैंने छुपके से दबाया,

रात को दांत घिसना है पापा ने फिर से याद दिलाया,

इतवार की तो बात हैं।


- यति



Dedicated to my childhood :)


❤️