इश्क़ का दीदार,

चाहत का फ़रमान,

पहुंचा मेरे पास...

रूह के इस संगीत को,

तुम सुनना मेरे साथ,

आओ, ठहरो मेरे पास,

मेरी सांसों ने सिमेटा सिलवटों का एहसास,

कुछ कहो मत बस देखो मेरी आंखो में,

सागर जैसे नज़दीक आया किनारे पे,

लबों पर कशिश,

गालों पर सुर्खी,

संयम को तोड़े आज समा की आफत,

छोड़ो अपनी मुझे देखते रहने की आदत!

आलिंगन से स्पर्श करो ये अनोखी ताकत,

बात बात पर मुस्कुराना आज,

मुझे पहनाना अपने दिल का ताज,

मन करेगा ख़ुशी से गान...

इस लम्हे का जो बन गया यादगार,

बेशूमार ख़ुशी में लिपटी होगी आने वाली हर फ़रियाद।✨


- यति