इल्म की किस्म मत पूछो,
भाव की आवृत्ति टटोलो,
विनय को तलाशती चेतना को खोलो,
पहनावा चाहे जो हो,
तुम इंसानियत की भाषा तो बोलो!
व्याकरण समझ लेंगे,ज्ञान को उससे मत तौलो,
विचार जन्म देंगे समूचा उत्थान,
तुम बस सत्य का करके साक्षात्कार,
भ्रम के विष को न बंटने दो खुले बाज़ार,
चाहे सत्य पर लगे प्रश्नचिह्न हज़ार,
तुम मत करो उस बला का जयकार,
घोलें जो इंसानियत की सोच में अंधकार।
- यति

