उम्र हुई तीस,
वर्णन को किस्से रहे पसीज,
अदाकारी कर दुनिया को दें रहे ज्ञान का बीज,
बातों ही बातों में नज़र आयी वो नीली कमीज़,
उसके संग मेल खाती वो पुरानी ताबीज़!
पहने थे जब उम्र होने को थी बीस,
अब कमाल का रुतबा रखते हो?
खुद से अकेले में मिलते हो?
यकीन हैं वफा को तरसते हो,
लफ़्ज़ों को होठों से सिलते हो,
खाली वक़्त में शायरियों में मशगूल भी रहते हो?
उम्र हुई थीं जब इक्कीस,
जोश वाली बातें थी समाज सेवा के क़रीब,
नहीं था कोई फरिश्ता तुम्हारा हबीब,
लगता इलाज ए इश्क़ के हो गए फिर मुरीद,
सिकोड़ लिया खुदकी आकांक्षा का कंबल,
हौसला जोड़ दिया लोगों को उपहार में संबल,
खुराक़ मिली सज्जनों से पच्चीस में!
चुभन से कुछ राहत मिली थी क्या कुर्बत में?
उल्फ़त हुई थी जो भी जीवन में,
तमाम होंगी शर्तें भी फुर्सत में,
उम्र हुई तीस!
शोक प्रतिशोध में ना हुआ तब्दील,
अब,
मन को भाएं शांत मंजुल झील।
- यति

