हुनर वो जो उद्गम हैं रचना का,
सपने वो जो खुली आंखो से सराहे,
ताकत अहम में न तिरोभूत,
उसे वर्तमान में कुछ पाने की भूख,
भूख का बोध,
ललकारे तेरा जुनून,
वक़्त बेवक्त पूछे तुझसे सवाल,
कुछ समय पश्चात तुझे मिलते भीतर से जवाब,
तेरे कर्म का निरीक्षण तू छोड़े प्रभु के पास,
बदलाव की जो तेरे भीतर प्यास,
बुझेगी नहीं तेरे जीते जी ये अनोखी आस,
रास्ता चुनने का मिलेगा मौक़ा,
लगाना पड़ेगा फिर मौके पे चौका,
तैयारी तू पूरी रख,
सही गलत को करके परख,
अपने हक के लिए जम के लड़,
किसी बाहरी विचारधारा से न लद,
सिकोड़ मत अपनी सोच का दायरा,
जो मिलना हैं उसे कहां तू लेे जाएगा?
कर्मो से अपनों को प्रतिष्ठित बनाएगा,
मंज़ूर कर बदलाव के माध्यम का फ़र्ज़ निभाएगा,
तेरा त्याग तो तुझे सदा के लिए अपनाएगा,
जाते जाते भी तू लबों पर मुस्कुराएगा।
- यति

