हमसफ़र होशियार
वो पुरानी यारी का लेकिन असली प्यार,
मिलेंगे सफर में दो चार नए यार,
हमकदम तुम हवस का न होना शिकार!
यहां विचलित होना सबसे बारीक विकार,
जानते !? जग जीतना फिर भी आसान,
लोग किन्तु भरते झूठे उलझन से तुम्हारे कान,
तो हमसफ़र तुम रहो होशियार,
विकसित करो विनम्रता का आधार,
त्यागो सारी बातें जो निराधार,
गति संग समझो अपनी धार,
बहना हैं , ठहरें तो गहराई फिर हौसले संग होगी पार,
बंद ना करना वो किताबें जो शक्ल देती हो तेरे विचार,
हमसफ़र होशियार,
महसूस कर भीतर जो बेहिसाब सुलझन के नुस्खों की लगी कतार।
- यति

