ज़बाँ पर लाना हो नया विचार,
करना हो चाहे शोभनीय विस्तार,
हिंदी से सीखी मैंने अनेक मात्राएं,
कितना कुछ सिखलाती हमें भाषाएं!
हिंदी की हरेक श्रृंखला भी विस्तृत,
श्रेय रखती उत्त्पति हेतु वेदिक संस्कृत!
इसमें जारी होते अनेक फरमान,
सह आधिकारिक भाषा का इसे प्रमाण,
सौहार्द बिखेरती ये संपूर्ण हिंदुस्तान,
हिंदी की अपनी ही विशिष्ट पहचान,
वाचन में झलकता स्थायित्व और ईमान,
विस्मयजनक देवनागरी लिपि बढ़ाती शान!
अपभ्रंश के भी जाने हम सभी भेद,
पढ़ सके हर नई पीढ़ी पुराण तथा वेद,
हर क्षेत्र में भाषा की मिठास सुहाती,
चाहे शौरसेनी,राजस्थानी हो या गुजराती,
पैशाची, ब्राचड़, खस,महाराष्ट्री,मागधी,
समर्पित होती रहे सभी के प्रचार में कुछ अवधि!
- यती
हिन्दी पखवाड़ा
१ सितंबर- १५ सितंबर
✨

