काग़ज़ात संभाल किफायत से नापे तुम नफा नुकसान,
हो गया अब तो दया दान का मोहल्ला भी सुनसान,
कर्मकांड और कर्मठता के तरखदार,
अब क्या छुपाओगे अपने वफादार ?
कितनी दफा समझाया प्रशंसकों को हज़ार,
पर तुम खुद निकले काले बाज़ार का गुपचुप करने विस्तार?
अवसर तो नहीं वक़्त के मोहताज ,
कभी भी फिसल सकता तुम्हारे भ्रम का ताज ,
आज विपक्ष की बातें सुनी , मैं हैरान !
अब लग रहा कला की सृष्टि हुई कुछ देर वीरान ,
समझो सहजता का विज्ञान ,
कैसे प्रशंसक रह सकते सत्य से अनजान ,
हिमायत करो रब से तुम्हें दें वरदान ,
प्रगतिपथ पर से ना मिट जाएं तुम्हारे निशान ।।
- यति

