सुहानी सी इक शाम ढ़ली,
खिली कुछ वक़्त पहले इक नन्ही सी की कली,
उसकी क्षमता ना आंको वो बहुत भली!
कुछ दिनों में फूल बन पौधे की सहेली बनी!
उसकी सुगंध बड़ी मनोहर सी,
मंत्रमुग्ध कर वो सबको आकर्षित करती रही,
थोड़ी हवा ज़रा सर्द हैं!
उसकी पंखुड़ियां ज़रा खुश्क हैं!
सूर्य की किरणों के अतिरिक्त ना उसकी कोई चाह,
शायद समाप्त होने को उसकी ये नवीन राह,
पानी की बौछारों से भी पंखुड़ियां उखड़ रहीं,
भावनाएं उसे देख मेरे अंतर्मन में भी उमड़ रहीं,
अपने जीवन से वो किन्तु कदापि उदास नहीं!
पल भर के जीवनकाल में,
समय के सुलभ आचार से,
विपरीत से अंतराल में,
अब नारंगी फल आने को हैं!
संतरा फल बन सफेद पंखुड़ियों की आज हकीकत हैं,
समाप्ति से बचने की तरकीब कभी ना वाजिब हैं!
सच्चाई की यही तो सीरत हैं!
प्रकृति की प्रक्रिया धैर्य की मुरीद हैं,
बढ़ रही देखो कैसे इन संतरो की खरीद हैं!
- यति
✨
Believing in the process! :)
Every ending is a new beginning.❤️✨

