हाल ही तो हैं,

गुज़र जाएगा,

वक़्त ही तो हैं,

थम ना जाएगा,

अश्रु अब बहने से ठहर ना पाएगा,

मुस्कान का मौसम,

अब चहकने को तरस जाएगा,

काफ़िला जो रुक गया,

कमबख्त कब्र की ओर बढ़ जाएगा,

जीवन का अंतिम समय भी कट जाएगा,

कोई विलंब ना रोके,

अश्रु अब गालों ने सोखे,

बुझती हुई बाती भी आशा को टोके,

विचलित ना हो आस्था कभी ना रूठे,

विदाई की व्यथा व्योम तक गूंजे,

मुतलक भी अब आविष्कार से ना चूंकें,

क्यूंकि वक़्त ही तो हैं,

गुज़र जाएगा,

दर्द ही तो हैं,

महिमा से विलीन हो जाएगा।।


- यति