अरे ओ नन्ही गुड्डी!
भूल नहीं तुझको ये जाना,
ना बनाना ज़िद का कोई बहाना!
दादी को पसंद तुझपे अधिकार जताना,
तेरी चाल बड़ी थी नटखट और निराली,
मां को तुझको वो झिलमिल पायल भी दिलानी!
खेतों में सरसों के पीले फूल बटोरने तू उत्सुक रहती!
घर में नन्ही बिटिया बनकर बनी सबकी चहेती!
मम्मी की खूब दुलारी सी बिटिया!
छोटी सी लगा के नन्ही लाल टिकिया,
शेरावाली की चुनरी ओढ़े नादानी से झांके,
ठुमक ठुमक नन्ही सहेलियों को तू ताके!
नन्ही कविता सुनाकर मन को तू भाए,
छोटी- छोटी तेरी आंखो में सपने गज़ब के लाए!
नृत्य तुझको खूब हैं पसंद,
धुनों को सुनकर तभी तू मुस्कुराती मंद - मंद!
मां की तारीफों में रहता तेरा ज़िक्र,
उनको अपनी लाड़ली की खूब फिक्र!
भरत मुनि के नाट्यशास्त्र का करना तुझे रियाज़,
पापा भी भूल जाते तुझे देख होना नाराज़!
मन में ना कभी निर्मित होने दे भ्रम की दीवार!
निश्छल प्रयासों से हो जाएगा भवसागर पार,
बदलता नहीं किसी युग में चुनौतियों का ढ़ंग!
तो हुनर के संग ,भर आसमां में अपने अलौकिक रंग।
- यती
:)
Dance your heart out!
:D
❤️

