नन्हा सा इक घर हों,

प्यार से युक्त मन हों,

प्यारु का हो संग,

सुनहरे तभी जीवन के रंग!

सम्मान से परोसें अन्न,

रोज़ाना बातें हो विभिन्न,

भोजन हो लज़ीज़,

व्यवहार में हो शिष्ट तमीज़,

प्यारु की हो रंग बिरंगी कमीज़,

स्वागत करती सबका घर की दहलीज़,

निर्मित हो हमारे पास,

प्यारी अनोखी शांति की आस,

निशा से उषा का इंतजार,

प्यारू की आंखों में जीवन का सार,

हर श्वास संग व्यक्त हो आभार,

परिवार के संग संपूर्ण हो मेरा संसार।


- यति


-With Love and light ❤️:D