घनिष्ठ जुड़ाव रखता हो संबंधों के प्रति,
प्यार में तुम्हें ना लगाए कोई यति,
खुले जो खामी व खूबी के परे!
ख़्वाबों की कुनकुनी सी धूप के तले,
आसमां अपनों के साथ का वो बुने,
सपने अनूठे असलियत स्वीकार चुने,
सत्य संग रहे अडिग डटे,
वक़्त की बेजोड़ दवा को रखे,
समीप सब्र की आस लिए,
वर्तमान को जो जी भर जिएं,
अतीत पर लगाए ना प्रश्नचिन्ह!
आनंदित रह बनाए नवीन पदचिन्ह,
परिचय न देता हो नए भिन्न भिन्न,
व्यक्तिव से न होता हो तुम्हारे जो खिन्न,
विभिन्न आयामों को भांपे जो,
विकारों को संग त्यागे जो,
मधुर वाणी जाने जो,
सम्मान की परिभाषा आलापे जो,
नटखट सी मस्ती पर मुस्कुरा दे जो,
इठलाती हुई अदा को निहारे जो,
संग स्वाद पकवान का लगा ले जो !
घनिष्ठ हैं वो।।
- यति
अर्थ : यति ( संस्कृत ) : तपस्वी
^ यति ( हिंदी ) : विराम

