माना तुम गर्दिश के सितारे!
चुनौतियों समक्ष नहीं तुम हारे,
परिवार को दिया तुमने सहारा,
अनावश्यक व्यय तुम्हें ना गवारा!
खुदको आध्यात्म से देते हो बल,
अपने विचारों पर करते हो अमल,
हावी नहीं हुई तुम पर कभी जूझ,
संयम का परिचय देती सूझ-बूझ!
प्रखर बनाना तुम्हें स्वयं के प्राण,
तभी मुमकिन होगा जन कल्याण,
श्वास से सीखो रखना खुदको काबू,
ना होना बिल्कुल भी तुम्हें उतारू!
कहानियां मौजूद तुम्हारे चारों ओर,
चुन लो शुरुवात हेतु मनचाहा छोर!
सारी संवेदनाओं को फिर लो समेट,
एक तरफा होने की बचा लो चपेट!
दुगुनी चित्त की ताकत जब वो केंद्रित,
सारा ज्ञान आत्मन् में ही तुम्हारे मुद्रित!
- यती
- "Concentration is the superpower!"

